दिल्ली में शनिवार तक उमस भरा मौसम बारिश के लगातार गायब रहने के बीच गुरुवार को भी दिल्ली में उमस भरा मौसम रहा. मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान कम होकर 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हालांकि, शहर में मॉनसून ने 30 जून को जोरदार दस्तक दी थी लेकिन बाद के दिनों में कम बारिश होने से अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि हुई है. इन राज्यों में होगी बारिश
July 07, 2022
0
दिल्ली में शनिवार तक उमस भरा मौसम
बारिश के लगातार गायब रहने के बीच गुरुवार को भी दिल्ली में उमस भरा मौसम रहा. मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान कम होकर 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हालांकि, शहर में मॉनसून ने 30 जून को जोरदार दस्तक दी थी लेकिन बाद के दिनों में कम बारिश होने से अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि हुई है.
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग (आईएमडी) की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और कर्नाटक में अलग-अलग भारी वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है
राजस्थान के कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्से में कई स्थानों पर मेघ गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटें के दौरान झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही, बाड़मेर जालौर, जिलों में तीव्र मेघ गर्जन/वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जतायी है.
दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश
दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हुई और अगले चार दिनों तक राज्य में और अधिक बारिश होने की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक निम्न दबाव के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का असर पूरे राज्य में बना हुआ है और पाकिस्तान के दक्षिणी इलाकों पर संबंधित चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव भी बना हुआ है.
कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी
कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और मलनाड में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन लगातार प्रभावित है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में जान-माल का नुकसान हुआ है. लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. दक्षिण कन्नड़ और कोडागु जिलों में जारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा आने वाले चार दिनों तक मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान की घोषणा के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है.
मुंबई में लगातार बारिश
मुंबईवासियों को भारी बारिश से कोई राहत नहीं मिली है. उल्टे उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. शहर में लगातार चार दिन से भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश होने और कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है.
भाषा इनपुट के साथ
Today, 08 July 2022: भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को हल्की से थोड़ा अधिक बारिश हो सकती है जिससे तापमान कम होकर 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, शहर में मॉनसून ने 30 जून को जोरदार दस्तक दी थी लेकिन बाद के दिनों में कम बारिश होने से अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि हुई है। बारिश के लगातार गायब रहने के बीच गुरुवार को भी दिल्ली में उमस भरा मौसम रहा। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।
स्काईमेट वैदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि ओडिशा में निम्नदबाव का क्षेत्र बना था और वह गुजरात पहुंचा था। उसने निम्न दबाव को मध्य भारत में खींचा था जिससे वहां भारी वर्षा हुई थी। उन्होंने कहा कि मौसम तंत्र अब दक्षिण पाकिस्तान चला गया है एवं वहां वह क्षीण होने लगा है। उनके अनुसार मानसूनी दबाव का पश्चिमी छोर फिर उत्तर की ओर जाएगा तथा मध्य पाकिस्तान में एक चक्रवातीय परिक्रमण बन रहा है, ऐसे में शनिवार एवं रविवार को पंजाब एवं हरियाणा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तर पश्चिम राजस्थान में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।
पिछले छह दिन में सफदरजंग वेधशाला में केवल 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एक जून को मॉनसून के आगमन के बाद से सामान्य (106.5 मिलीमीटर) के मुकाबले 144.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसमें से 117.2 मिलीमीटर बारिश एक जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने पहले बुधवार के लिए मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और बाद में इसे गुरुवार के लिए जारी किया गया। लेकिन बारिश दिल्ली से दूर ही रही। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई तक आकाश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।
राजधानी लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही जिससे कि लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं, बुधवार सुबह भी बादल छाए रहे और कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही।
इससे लोगों को ऑफिस जाने में मुश्किल हुई। हालांकि, लखनऊ में करीब 11 बजे के बाद बादल तो छाए रहे पर बारिश नहीं हुई।
इससे पहले मंगलवार को सुबह से बादलों की धूप संग आंख मिचौली भले ही जारी रही हो, लेकिन दोपहर को छाए बादलों ने मौसम को सुखद बना दिया। दोपहर मौसम के बदले तेवरों ने शहर में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश से लोगों को तरबतर किया। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी ही हुई। दोपहर के समय ट्रांसगोमती समेत अधिकांश हिस्सों में आधे-पौने घंटे की बरसात ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।

