मौसम विभाग के अनुसार मॉनसूनी रेखा दक्षिण होने के कारण बरसात की संभावना नहीं है. साथ ही अगले 12 जुलाई तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

0
बिहार में बरिश की कमी बिहार में फिलहाल बारिश की बूंद का और इंतजार करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसूनी रेखा दक्षिण होने के कारण बरसात की संभावना नहीं है. साथ ही अगले 12 जुलाई तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. बीते पांच दिन से पश्चिम चंपारण से शून्य वर्षापात की रिपोर्ट है. आगामी 10 जुलाई तक के लिए पटना के मौसम विज्ञान कार्यालय से जारी वर्षा के पूर्वानुमान रिपोर्ट में वर्षापात की स्थिति नगण्य प्राय रहने भविष्यवाणी की गयी है झारखंड में फिर सक्रिय होगा मॉनसून झारखंड में 10 जुलाई से मॉनसून के एक बार फिर से सक्रिय होने का अनुमान है. आज भी मौसम उसी तरह रहेगा. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि एक चक्रवात उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में था. वह फिलहाल ओड़िशा व छत्तीसगढ़ में है. Updated at:9th Jul, 2022 at 7:10 AM दिल्ली में उमस और गर्मी से लोग परेशान दिल्ली में शुक्रवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. मौसम विभाग ने शनिवार को आकाश में बादल छाए रहने और रात में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 दक्षिण गुजरात में भारी बारिश गुजरात के दक्षिणी इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई और दोपहर में कुछ घंटों तक लगातार बारिश हुई जिससे राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के कई हिस्से जलमग्न नजर आये. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया है कि जामनगर, देवभूमि द्वारका और जूनागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हुई. सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में मानसून का असर जोरदार था और राज्य के बाकी हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा. Updated at:9th Jul, 2022 at 7:06 AM राजस्थान के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश राजस्थान के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश के बीच राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम को हुई बारिश से लोगो को उमस से राहत मिली. मौसम विभाग ने नौ जुलाई को बारां, कोटा, झालावाड़ और चूरू जिले में बहुत भारी बारिश होने की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. Updated at:9th Jul, 2022 at 7:06 AM महाराष्ट्र में कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. हालांकि राजधानी मुंबई में पिछले पांच दिनों की बारिश के बाद शुक्रवार को हल्की बारिश हुई. महाराष्ट्र में बारिश के कारण एक जून के बाद से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है. Updated at:9th Jul, 2022 at 7:06 AM कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 13 लोगों की मौत दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से आयी आकस्मिक बाढ़ के कारण कई लोग बह गये एवं कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 40 लोग लापता हैं तथा पांच को बचाया गया है. भाषा इनपुट के साथ यूपी (UP) में इन दिनों भले ही उमस भरी गर्मी से पसीने छूट रहे हैं, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक जल्द ही इससे राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं 8 से 10 जुलाई के दौरान पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं. शुक्रवार को आगरा, अलीगढ़, बागपत, बरेली, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, झांसी, बांदा, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, महोबा, चित्रकूट और गोरखपुर सहित कई जिलों में हल्की बूंदा-बांदी का अनुमान है. वहीं लखनऊ समेत दूसरे जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि हल्के बादल दिखेंगे. बारिश न होने से अगले चार से पांच दिनों तक गर्मी का दौर जारी रहेगा. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यूपी में भारी बारिश 10 जुलाई के बाद ही होगी. मानसून मध्य प्रदेश की ओर चला गया है. वहां निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन गया है. ऐसे में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनता है, बादल वहीं चले जाते हैं. 10 जुलाई के बाद बादल यूपी की तरफ मुड़ेंगे, जिसके बाद झमाझम बारिश होगी. दूसरी तरफ प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में है. आइये जानते हैं कि शुक्रवार को यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)