गुजरात के गिर सोमनाथ और जूनागढ़ जिलों के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान गिर सोमनाथ

0
Today, 7 July 2022: करीब करीब देश हर हिस्सों में मानसून का आगमन हो गया है। कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी कभी बारिश तो कभी धूप होती रहती है। कभी गर्मी से राहत मिलती है। कभी उमस का सामना करना पड़ता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार और अगले दो दिनों के लिए महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। राजधानी मुंबई में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश हुई, जिससे एक चॉल के पास भूस्खलन हो गया, कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई और यातायात बाधित हुआ। गुजरात में भारी बारिश
गुजरात के गिर सोमनाथ और जूनागढ़ जिलों के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान गिर सोमनाथ, देवभूमि द्वारका, सूरत, वलसाड और नवसारी जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. RW निजी मौसम पूर्वानुमान कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि सक्रिय मॉनसून की स्थिति अगले 10 दिनों तक बनी रहेगी और महाराष्ट्र तथा गुजरात में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बेहद भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में चूनाभट्टी क्षेत्र में पूर्वाह्न साढ़े दस बजे दो मंजिला नारायण हड़के चॉल पर एक पहाड़ी की चट्टानें गिर गईं जिससे एक बच्चा और दो अन्य लोग घायल हो गए। नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण चॉल के तीन कमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय ने एहतियात के तौर पर आसपास के कमरों में रहने वाले लोगों को वहां से हटा दिया है आईएमडी ने दक्षिण कोंकण, गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के लिए छह से आठ जुलाई के बीच रेड अलर्ट घोषित किया है। विभाग ने कहा कि इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है और छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने उत्तर कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने उत्तर मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी विदर्भ और पश्चिमी विदर्भ में बुधवार के लिए येलो अलर्ट और बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मराठवाड़ा क्षेत्र में बुधवार और अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र के तट के पास और पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि लोकल ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है लेकिन कुछ यात्रियों ने दावा किया कि उपनगरीय ट्रेन सेवा में कुछ विलंब हुआ। महानगरीय बस सेवा बेस्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी बस सेवाओं को छह स्थानों पर अन्य मार्गों से परिचालित किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे में और बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।
अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा तटीय कर्नाटक और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है. skymetweather के मुताबिक मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के शेष हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, केरल के कुछ हिस्सों और ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, जम्मू कश्मीर और पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं. दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और राजस्थान के शेष हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. इन राज्यों में बारिश की प्रबल संभावना मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुजरात क्षेत्र में 06, 07, 09 और 10 तारीख को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 06-09 के दौरान पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग भारी वर्षा की संभावना है. वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश 08 और 09 को; पूर्वी राजस्थान में 06 और 10 को और पश्चिम राजस्थान में 07, 08 और 10 जुलाई भारी बारिश की संभावना है.
Today 7 July 2022: मॉनसून ने कई राज्यों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. मुंबई में 8 जुलाई तक भारी बारिश अनुमान जताया है. रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके अलावा पालघर में भारी बारिश की वजह पंडरतारा पुल टूटने की खबर है. दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां दिन में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक देश की राजधानी में बारिश होने का अनुमान जताया है. गुजरात के गिर सोमनाथ और जुनागढ़ के क्षेत्रों में मंगलावा यानी 5 जुलाई से तेज बारिश हो रही है. अब मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे राज्य में 6 से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कर्नाटक और केरल के कई इलाकों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. पंजाब और हरियाणा में होगी तेज बारिश आईएमडी के मुताबिक, 7 से 10 जुलाई तक पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना बन रही है. इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कई दिन बारिश वाले हो सकते हैं. ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट जारी ओडिशा के विभिन्न जिलों में अगले 4 दिनों तक वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में ऑरेंज एवं 13 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है. महाराष्ट्र में 7 से आठ जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. राजधानी मुंबई में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश दर्ज की गयी, जिससे एक चॉल के पास भूस्खलन हो गया, कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी और यातायात बाधित हुआ.
राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश राजस्थान में मानसून धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है जहां बीते 25 घंटों में अनेक इलाकों में भारी बारिश हुई है. वहीं राज्य के कई, विशेषकर उत्तरी, भाग में बृहस्पतिवार से बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक कोटा, उदयपुर व जोधपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं सात जुलाई से राज्य के उत्तरी भागों में भी बारिश का दौर शुरू होगा

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)