आज का मौसम 29 मार्च 2026: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, राजस्थान, मुंबई, गुजरात में चढ़ेगा पारा, पढ़िए पूरे देश का वेदर अपडेट
Author -
personDelhi news
March 29, 2026
0
share
आज का मौसम 29 मार्च 2026: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, राजस्थान, मुंबई, गुजरात में चढ़ेगा पारा, पढ़िए पूरे देश का वेदर अपडेट
देशभर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में तापमान 35°C के आसपास पहुंच गया है। मुबई और गुजरात में उमस वाली गर्मी का अहसास हो रहा है।
आज का मौसम 29 मार्च 2026: : दिल्ली और पूरे एनसीआर में आज बारिश के आसार हैं। दिल्ली में सुबह-शाम हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है, जिससे अप्रैल की शुरुआत में ही लू जैसे हालात बनने के संकेत मिल रहे हैं।
उत्तर भारत में चलेगी धूल भरी आंधी
उत्तर भारत के बड़े राज्यों जैसे यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर यह 36 डिग्री के करीब भी पहुंच सकता है। मैदानी क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंडक बरकरार है, लेकिन दिन में धूप तेज हो रही है, जिससे तापमान धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है
राजस्थान में चढ़ रहा पारा, गर्मा ने पकड़ी रफ्तार
राजस्थान में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। राजस्थान के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। पश्चिमी इलाकों जैसे जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में लू जैसे हालात बनने लगे हैं, वहीं जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है, इसलिए दिन के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है।
शहर
अधिकतम तापमान (29 मार्च)
न्यूनतम तापमान (29 मार्च)
दिल्ली
33°C
22°C
मुंबई
31°C
26°C
चेन्नई
33°C
26°C
कोलकाता
35°C
26°C
लखनऊ
34°C
23°C
पटना
33°C
22°C
रांची
33°C
21°C
भोपाल
36°C
24°C
जयपुर
34°C
23°C
नैनीताल
24°C
16°C
शिमला
21°C
12°C
मुंबई और गुजरात के मौसम का हाल
पश्चिम और मध्य भारत में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मुंबई में समुद्री प्रभाव के कारण उमस भरी गर्मी बनी हुई है और तापमान 30–33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात में स्थिति और ज्यादा गर्म है, जहां तापमान 35 से 39 डिग्री तक पहुंच चुका है और कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं चल रही हैं।
Weather Forecast 29 March 2026 Aaj Ka Mausam Rain Heatwave Imd Alert In Delhi Ncr Up Bihar Rajasthan Haryana Uttarakhand Temprature In Hindi
आज का मौसम 29 मार्च 2026: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, राजस्थान, मुंबई, गुजरात में चढ़ेगा पारा, पढ़िए पूरे देश का वेदर अपडेट
देशभर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में तापमान 35°C के आसपास पहुंच गया है। मुबई और गुजरात में उमस वाली गर्मी का अहसास हो रहा है।
आज का मौसम 29 मार्च 2026: : दिल्ली और पूरे एनसीआर में आज बारिश के आसार हैं। दिल्ली में सुबह-शाम हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है, जिससे अप्रैल की शुरुआत में ही लू जैसे हालात बनने के संकेत मिल रहे हैं।
आज का मौसम
उत्तर भारत में चलेगी धूल भरी आंधी
उत्तर भारत के बड़े राज्यों जैसे यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर यह 36 डिग्री के करीब भी पहुंच सकता है। मैदानी क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंडक बरकरार है, लेकिन दिन में धूप तेज हो रही है, जिससे तापमान धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है।
राजस्थान में चढ़ रहा पारा, गर्मा ने पकड़ी रफ्तार
राजस्थान में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। राजस्थान के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। पश्चिमी इलाकों जैसे जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में लू जैसे हालात बनने लगे हैं, वहीं जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है, इसलिए दिन के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है।
आज कितना रहेगा अपने शहर का तापमान?
शहर
अधिकतम तापमान (29 मार्च)
न्यूनतम तापमान (29 मार्च)
दिल्ली
33°C
22°C
मुंबई
31°C
26°C
चेन्नई
33°C
26°C
कोलकाता
35°C
26°C
लखनऊ
34°C
23°C
पटना
33°C
22°C
रांची
33°C
21°C
भोपाल
36°C
24°C
जयपुर
34°C
23°C
नैनीताल
24°C
16°C
शिमला
21°C
12°C
मुंबई और गुजरात के मौसम का हाल
पश्चिम और मध्य भारत में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मुंबई में समुद्री प्रभाव के कारण उमस भरी गर्मी बनी हुई है और तापमान 30–33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात में स्थिति और ज्यादा गर्म है, जहां तापमान 35 से 39 डिग्री तक पहुंच चुका है और कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं चल रही हैं।
दक्षिण भारत में बारिश के आसार
दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। कई जगहों पर बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
देशभर में गर्मी का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अप्रैल की शुरुआत से ही कई राज्यों में लू का असर दिख सकता है, इसलिए लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।