कल का मौसम 1 अप्रैल 2026: देश में बेमौसम बारिश का प्रहार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 1 अप्रैल 2026 के लिए देश के 19 राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात का डबल अटैक हो सकता है। इस दौरान 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। पूर्वी भारत में इस बारिश का सबसे अधिक असर दिख सकता है।
किसानों को खुले में जाने से बचने की चेतावनी जारी की गई है। फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। पहाड़ी राज्यों की यात्रा से पहले मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में बारिश का हाल कैसा रहेगा। हम आपलोगों को जिलावार मौसम का हाल बताने जा रहे हैं...
देश के 19 राज्यों में बारिश की चेतावनी
- मौसम विभाग के मुताबिक 1 अप्रैल को दिल्ली में भारी बारिश-आंधी की चेतावना जारी की गई है, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
- आईएमडी के मुताबिक 1 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश-तूफान की संभावना है।
- उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।
- आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल और 6 अप्रैल को, पूर्वी राजस्थान में 3, 4 और 6 अप्रैल को यही स्थिति रहेगी।
- मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 अप्रैल को हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
जिलावार मौसम का हाल जानिए:
- उत्तर प्रदेश (1 अप्रैल से 3 अप्रैल): सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, बिजनौर, संभल, अलीगढ़, एटा, मथुरा, बुलंदशहर, मैनपुरी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- बिहार (1 अप्रैल और 6 अप्रैल): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, पटना, रोहतास, जहानाबाद, नवादा, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
- उत्तराखंड ( 3 अप्रैल-6 अप्रैल): चमोली, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।
- हरियाणा (1 अप्रैल से 2 अप्रैल): गुरुग्राम, सोनीपत, कैथल, पानीपत, हिसार, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।
- पंजाब ( 1 अप्रैल- 2 अप्रैल): अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, रूप नगर, सास नगर, होशियारपुर जालंधर, हमीरपुर और फिरोजपुर में भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
- हिमाचल ( 3-4 अप्रैल): कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, मनाली, हमीरपुर में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही तेज हवा के झोंके भी चलेंगे।
- मध्य प्रदेश ( 1 अप्रैल- 2 अप्रैल): दतिया, अशोक नगर, भोपाल, दमोह, पन्ना, सागर, ग्वालियर, कटनी और पन्ना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
- राजस्थान (2 अप्रैल से 4 अप्रैल): जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर, चुरू, झुंझुनू, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा)
- मौसम विभाग के मुताबिक 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को बिहार में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
- आईएमडी के मुताबिक 1 और 4 अप्रैल को झारखंड और ओडिशा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
- 1 अप्रैल को ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में गरज के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं) आने की संभावना है।
मध्य भारत (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश)
- अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।
- मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक और विदर्भ में 1 और 2 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है।
पश्चिमी भारत (गुजरात, महाराष्ट्र)
- 2 अप्रैल तथा 3 अप्रैल को गुजरात क्षेत्र में छिटपुट से मध्यम हल्की से लेकर मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा, 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) की संभावना है।
- साथ ही 1 अप्रैल से 3 अप्रैल के दौरान तटीय महाराष्ट्र में बिजली गिरने की संभावना है, 4 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा, 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) की संभावना है।
- 2 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत (तेलंगाना, कर्नाटक)
रायलसीमा में 1 अप्रैल और 4 अप्रैल को, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक, केरल और माहे में 3 और 4 अप्रैल को तेज बारिश की संभावना है, इस दौरान गरज, बिजली और (30-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक) तेज हवाओं के चलने की संभावना है। तेलंगाना में 1 अप्रैल तक छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है।

