LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. यहां आज के लिए मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के कई इलाकों में

0
LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. यहां आज के लिए मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के कई इलाकों में मॉन... लाइव अपडेट इन क्षेत्रों में ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी आईएमडी ने दक्षिण कोंकण क्षेत्र और गोवा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' और उत्तरी कोंकण, उत्तर मध्य एवं दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी करने का काम किया है. आईएमडी के अनुसार, मराठवाड़ा क्षेत्र में आंधी, बिजली कड़कने, भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं.मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि ऑरेंज अलर्ट जबलपुर, बालाघाट, मंडला, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, दमोह और छतरपुर में अलग-अलग स्थानों पर जारी किया गया है. यानी यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मंगलवार को महाराष्ट्र में अगले चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य प्रशासन के अधिकारियों को एहतियात बरतने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जानमाल का कोई नुकसान न होभारी बारिश के बाद महाराष्ट्र के ठाणे में पहाड़ी से गिरे पत्थर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के बाद एक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे, जबकि पड़ोसी पालघर जिले में एक कच्चा मकान ढह गया. अधिकारियों ने बताया कि हादसों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.येलो अलर्ट के साथ-साथ ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से दो दिनों के लिए महाराष्‍ट्र के पालघर जिले के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट दिल्ली में सोमवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए ‘येलो' अलर्ट और बुधवार के लिए ‘ऑरेंज' अलर्ट दिल्ली के लिए जारी किया है, जिसके तहत मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने या हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका जतायी है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. , 5 July 2022: देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। राजस्थान के कई इलाकों में मानसूनी बारिश का दौर इस सप्ताहांत तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, फिलहाल उत्तरी ओडिशा और झारखंड के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसके असर से अगले कुछ दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश और एक-दो जगहों पर बेहद भारी बारिश होने के आसार हैं। पांच जुलाई को राजस्थान के भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर और सिरोही जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मुंबई में भी लगातार बारिश हो रही है। आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग वर्षा की गतिविधि की संभावना है और 5 से 8 जुलाई के दौरान इस क्षेत्र में गरज/बिजली के साथ व्यापक वर्षा गतिविधि की संभावना है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 5 और उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 5 से 8 जुलाई के दौरान भारी वर्षा की संभावना है। छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
नई दिल्ली, एजेंसी। मानसून के इंतजार में तारीखें गिन रहे लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल मौसम विशेषज्ञों ने पहले अनुमान लगाया था कि इस बार भारत में मानसून समय से पहले आएगा, लेकिन अब कहा जा रहा है कि भारत आने से पहले ही मानसून कमजोर नजर आ रहा है। आईएमडी का अनुमान था कि मानसून को केरल पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अभी साउथ वेस्ट अरबियन समुद्र के कुछ भाग में पहुंचा है। आईएमडी की माने तो मानसून के केरल तक पहुंचने में 4 दिन की देरी हो जाएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान तक मानसून केरल में फिक्स होगा। मौसम विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस बार 4 दिनों की देरी मानसून के शिफ्ट होने में लग सकता है

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)