दिल्ली में होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
July 01, 2022
0
दिल्ली में बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो चुका है. गुजरात में बारिश का दौर जारी है. पश्चिम बंगाल में रथयात्रा के दिन बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गयी. जानें...
लाइव अपडेट
पलामू में बारिश की संभावना
झारखंड के पलामू जिले में अगले कुछ घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. राजधानी रांची में मॉनसून आने के 15 दिनों के बाद शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम
दिल्ली में शनिवार सुबह ही बादल छाए रहे तथा दिन में हल्की बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गयी.झारखंड में चार जुलाई तक बारिश होने का अनुमान
झारखंड में फिर से मॉनसून सक्रिय हो गया है. पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्र में बने मॉनसून टर्फ का असर झारखंड पर पड़ा है. इस बीच बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से पूरे झारखंड में चार जुलाई तक बारिश होने का अनुमान है.गुजरात में भारी बारिश, आणंद में दो की मौत
गुजरात के आणंद, सूरत और राजकोट के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश दर्ज की गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और निचले इलाकों में जलजमाव होने से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम विभाग ने गुजरात के अधिकांश इलाकों में अगले पांच दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है

