Weather Update: इन दिनों उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पर रही है। मौसम विभाग की मानें अगले चार से पांच दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत के आसार नहीं के बराबर है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से चल रही शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार तक ‘लू' चलना जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी का दौर ऐसे ही जारी रहेगा। आज भी कई राज्य में लू चलने की संभावना है। इस सिलसिले में आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से बिना जरूरी घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। दिल्ली-एनसीआर में भी प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कम से कम अगले चार दिनों तक तपिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामनी का कहना है कि दिल्ली में अभी तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। और पढ़िए - मौसम विभाग ने इस शहर के लिए जारी की बेहद भारी बारिश की चेतावनी और रेड अलर्ट मौसम विभाग ने गुरुवार तक पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में लू चलने का अनुमान जताया है। IMD ने अगले दो दिनों के लिए ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और उत्तर झारखंड में लू चलने का अनुमान जताया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था और मंगलवार से इसके गति पकड़ने तथा आगे बढ़ने की उम्मीद है। जेनामनी ने कहा कि जहां तक मानसून की बात है तो यह तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। उत्तरपूर्व भारत में भारी बारिश की संभावना है। आर के जेनामनी के मुताबिक 11 जून से देश के कई हिस्सों लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 जून को उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में बारिश के आसार हैं। और पढ़िए – भारी बारिश के बाद उत्तर पूर्व में मुख्य राजमार्ग NH06 पर भूस्खलन, कुछ हिस्सा धंसा स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने तेज पश्चिमी विक्षोभ और लगातार गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं की कमी को लू के लिये जिम्मेदार ठहराया है। एक अनुमान के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान गिर कर 40-41 डिग्री सेल्सियस पर आ सकती है। वहीं आज भी सिक्किम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, अंडमान, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ आज जम्मू कश्मीर और ओडिशा में भी बारिश के आसार हैं।

0
Weather Update: इन दिनों उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पर रही है। मौसम विभाग की मानें अगले चार से पांच दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत के आसार नहीं के बराबर है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से चल रही शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार तक ‘लू' चलना जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी का दौर ऐसे ही जारी रहेगा। आज भी कई राज्य में लू चलने की संभावना है। इस सिलसिले में आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से बिना जरूरी घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। दिल्ली-एनसीआर में भी प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कम से कम अगले चार दिनों तक तपिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामनी का कहना है कि दिल्ली में अभी तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। और पढ़िए - मौसम विभाग ने इस शहर के लिए जारी की बेहद भारी बारिश की चेतावनी और रेड अलर्ट मौसम विभाग ने गुरुवार तक पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में लू चलने का अनुमान जताया है। IMD ने अगले दो दिनों के लिए ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और उत्तर झारखंड में लू चलने का अनुमान जताया है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था और मंगलवार से इसके गति पकड़ने तथा आगे बढ़ने की उम्मीद है। जेनामनी ने कहा कि जहां तक मानसून की बात है तो यह तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। उत्तरपूर्व भारत में भारी बारिश की संभावना है। आर के जेनामनी के मुताबिक 11 जून से देश के कई हिस्सों लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 जून को उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में बारिश के आसार हैं। और पढ़िए – भारी बारिश के बाद उत्तर पूर्व में मुख्य राजमार्ग NH06 पर भूस्खलन, कुछ हिस्सा धंसा स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने तेज पश्चिमी विक्षोभ और लगातार गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं की कमी को लू के लिये जिम्मेदार ठहराया है। एक अनुमान के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान गिर कर 40-41 डिग्री सेल्सियस पर आ सकती है। वहीं आज भी सिक्किम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, अंडमान, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ आज जम्मू कश्मीर और ओडिशा में भी बारिश के आसार हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)