दिल्ली में अगले तीन दिन होगी बारिश
July 03, 2022
0
दिल्ली में अगले तीन दिन होगी बारिश
दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहे तथा अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गयी. आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
कर्नाटक के सुलिया तालुक में फिर महसूस किये गये भूकंप के हल्के झटके
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में सुलिया तालुक के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने एक बयान में बताया कि दक्षिण कन्नड़ और कोडागु जिलों की सीमा से लगे क्षेत्रों में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 1.8 मापी गयीदिल्ली में खुशनुमा सुबह के साथ दिन की शुरुआत
दिल्ली में रविवार को खुशनुमा सुबह के साथ दिन की शुरुआत हुई और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है.मध्य प्रदेश में होगी बारिश
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी. आज रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में एवं कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, छतरपुर जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.बिहार में 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में 4 दिन में आकाशीय बिजली से 35 की मौत हो चुकी है. रविवार को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र
पूरे झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. करीब-करीब सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है. रविवार व सोमवार तक इसके सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है. अभी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.झारखंड में चार जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि तीन जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है. चार और पांच जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पांच जुलाई को मध्य के साथ-साथ दक्षिण राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है.बिहार में बाढ़ से तबाही
बिहार में बाढ़ के हालात अब गंभीर होते नजर आ रहे हैं. नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से नुकसान हो रहा है. कोसी सीमांचल के कई जिलों में अब बाढ़ की तबाही दिखने लगी है. किशनगंज में 6 से अधिक सड़क व दो पुल का एप्रोच ध्वस्त हो चुका है. अररिया व किशनगंज में 4 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं




